उच्च शिक्षा के फायदे या नुकसान
उच्च शिक्षा सामान्य तौर पर सबको दी जाने वाली शिक्षा
से ऊपर किसी विशेष विषयो पर दी जाने वाली शिक्षा उच्च शिक्षा है। यह शिक्षा के उस स्तर का नाम है जो विश्वविधालयो महाविधालियो द्वारा दी जाती है। प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा से यह ऊँचा स्तर है जो एच्छिकता पर निर्भर करता है।
उच्च शिक्षा के लाभ
बेहतर नौकरी मिलती है
हमारे देश में अधिकतर लोग जो उच्च शिक्षा लेते हैं उनका पहला लक्ष्य बेहतर नौकरी पाना होता है। साधारण स्नातक लोगों की तुलना में उच्च शिक्षित अभ्यर्थियों को अधिक महत्व दिया जाता है। नौकरियों में प्राथमिकता दी जाती है।
खुद का बिजनेस स्थापित करना
उच्च शिक्षा लेने का एक बड़ा कारण यह भी है कि सकुछ लोग खुद का बिजनेस स्थापित करना चाहते हैं। इसलिए भी वे उच्च शिक्षा प्राप्त करते हैं। देश में कई इंजीनियर खुद की अपनी फैक्ट्री लगा देते हैं। कॉमर्स से पढ़ने वाले बहुत से स्टूडेंट्स अपनी खुद की फर्म खोल लेते हैं। डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले बहुत से डाक्टर अपना खुद का निजी अस्पताल खोल देते हैं।
उच्च शिक्षा में बदलाव
- इंजीनियरिंग, चिकित्सा तथा कानून के लिये वर्तमानं में स्थापित बहु नियामक संस्थाओं द्वारा भविष्य में निभाई जाने वाली भूमिका उन प्रमुख समस्याओं में शामिल हैं जिनका समाधान करना आवश्यक है। यशपाल समिति ने इन सभी को एक समिति के अंतर्गत लाने का सुझाव दिया था।
- इसके साथ ही अन्य पेशेवर संस्थानों जैसे- आर्किटेक्चर तथा नर्सिंग को भी इसमें शामिल किये जाने की आवश्यकता है।
- इसका लक्ष्य प्रत्येक वर्ग के लिये पाठ्यक्रमों में परिवर्तन करने और प्रत्येक विषय के अध्ययन को प्रोत्साहित करने की पर्याप्त स्वायत्तता के साथ अकादमिक मानक निर्धारित करना होना चाहिये।


No comments:
Post a Comment